Latest Updates from CHQ

Error: Embedded data could not be displayed.

August 14, 2011

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

Rajesh Kumawat | 15:51 | Best Blogger Tips

झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा -२
झण्डा ऊँचा रहे हमारा

सदा शक्ति बरसानेवाला
प्रेम सुधा सरसानेवाला
वीरों को हर्षानेवाला
मातृभूमि का तन-मन सारा -२
झण्डा ऊँचा ...

स्वतन्त्रता के भीषण रण में
रख (लख) कर जोश बढ़े क्षण क्षण में
काँपे शत्रु देख कर मन में
मिट जावे भय संकट सारा -२
झण्डा ऊँचा ...

इस झण्डे के नीचे निर्भय
हो स्वराज जनता का निश्चय
बोलो भारत माता की जय
स्वतन्त्रता ही ध्येय हमारा -२
झण्डा ऊँचा ...

शान न इसकी जाने पावे
चाहे जान भले ही जावे
विश्व विजय कर के दिखलावे
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा -२
झण्डा ऊँचा ...

0 comments:

Post a Comment

Write in your language